Post-independence system discrepancy and Bhishma tolerance of creation
स्वातन्त्र्योत्तर व्यवस्था विसंगति और सृजन की भीष्म साहनीयत
DOI:
https://doi.org/10.53573/rhimrj.2022.v09i08.003Keywords:
Commitment, Anomaly, Duty, Socio-culture, Faith and TrustAbstract
The entire creation of Bhishma Sahni is an attempt to accept, a understand the presence of darkness and then realize the desire to come out of expections. Partisanship is also the act of shedding light on the life immersed in the deep darkness of his characters. The function of creation is the observance of duty. Sacrifice, and sacrifice have been considered as the test of love. Various dimensions of time, society and culture are found in Sahni's novels. His deep vision has gone on the subject of family relations, all classes, inter-caste marriage, love, and illegal children in society. Sahni's literature became the heart of the masses, the heartbeat of the hearts. He broke the stale traditions settled in illogical systems, and established relevant ideals for the new generation.
Abstract in Hindi Language:
भीष्म साहनी का सम्पूर्ण सृजन अँधेरों की उपस्थिति को स्वीकारना,समझना और फिर उन अंधेरों से निकलने की आकांक्षा को साकार करने की कोशिश है। भीष्म साहनी आजीवन तमस के पार जाने के रास्ते खोजते रहे। उनके सारे लेखन में गरीब, शोषित, दलित वर्ग की पक्षधरता भी उनके पात्रों के गहन अंधेरों में डूबे जीवन पर प्रकाश डालने का कृत्य है। सृजन का उत्स कर्तव्य पालन ही है। त्याग, बलिदान को प्रेम की कसौटी माना गया है। साहनी के उपन्यासों में समय,समाज और संस्कृति के विभिन्न आयाम मिलते हैं। पारिवारिक सम्बन्ध, सभी वर्ग, समाज में अंतरजातीय विवाह, प्रेम, अवैध संतान विषय पर उनकी गहरी दृष्टि गई है। समग्र वैश्विक साहित्य आस्था और विश्वास के उजाले को साथ लेकर अस्तित्व को सार्थक बनाने का यज्ञ है। साहनी का साहित्य जनमानस का ह्रदयग्राही, दिलों की धड़कन बना। उन्होंने विसंगत व्यवस्थाओं में बसी बासी परम्पराओं को तोड़ा, नई पीढ़ी के लिए प्रासंगिक आदर्श स्थापित किया।
Keywords: प्रतिबद्धता, व्यवस्था-विसंगति, कर्तव्य पालन, समाज-संस्कृति, आस्था और विश्वास