Indian Knowledge System and Hindi Literature: A Critical Study from the Vedic to the Modern Period

भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदी साहित्य: वैदिक से आधुनिक काल समीक्षात्मक अध्ययन

Authors

  • Dr. Prashant Kumar Bauddh Assistant Professor (Department of Hindi) Shri Bhagwan Mahavir P.G. College, Pawanagar (Fazilnagar), Kushinagar, U.P. Pin Code – 274401

DOI:

https://doi.org/10.53573/rhimrj.2025.v12n12.020

Keywords:

Indian Knowledge System, Hindi Literature, Vedic Thought, Bhakti Literature, Humanism, Cultural Consciousness, Moral Values

Abstract

The Indian Knowledge System is one of the most ancient, rich, and multidimensional knowledge systems in the world, whose roots are deeply embedded in Vedic literature, the Upanishads, Puranas, Ramayana, Mahabharata, Buddhist and Jain texts, and Indian philosophical traditions. This system is not merely a process of acquiring knowledge, but also serves as a foundation for the holistic development of life, spiritual upliftment, moral discipline, social harmony, and cultural continuity. The fundamental objective of the Indian Knowledge System has been to establish the highest values of life—truth, non-violence, compassion, dharma, duty, equality, and public welfare—by understanding the interrelationships among human beings, society, nature, and the universe. Within this knowledge system are included the concepts of Rta, Dharma, and Yajna as propounded in the Vedas; the idea of unity between the soul and Brahman in the Upanishads; the exposition of action, duty, and ethics in the Mahabharata and the Bhagavad Gita; and the principles of non-violence, compassion, and human welfare in Buddhist and Jain traditions. The Indian intellectual tradition has not regarded knowledge merely as an intellectual achievement, but has connected it with practical life, ethical conduct, and social responsibility. Hindi literature, which has evolved from the long literary and linguistic traditions of Sanskrit, Pali, Prakrit, and Apabhramsha, has been an important carrier and promoter of the Indian Knowledge System. From the early period through the Bhakti period, Riti period, and modern era, various elements of the Indian Knowledge System have been continuously expressed in Hindi literature. During the Bhakti period, poets such as Kabir, Tulsidas, Surdas, and Mirabai presented spiritual knowledge, devotion, equality, social consciousness, and moral values in the language of the people, thereby bringing the Indian Knowledge System to the masses. In modern Hindi literature, writers such as Bharatendu Harishchandra, Premchand, Jaishankar Prasad, Mahadevi Verma, and Ramdhari Singh Dinkar expressed humanism, national consciousness, social justice, morality, and cultural values in new contexts.

Abstract in Hindi Language: भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की सर्वाधिक प्राचीन, समृद्ध एवं बहुआयामी ज्ञान प्रणालियों में से एक है, जिसकी जड़ें वैदिक साहित्य, उपनिषदों, पुराणों, रामायण, महाभारत, बौद्ध-जैन साहित्य तथा भारतीय दार्शनिक शास्त्रों में गहराई से निहित हैं। यह परंपरा केवल ज्ञानार्जन की प्रक्रिया मात्र नहीं है, बल्कि जीवन के समग्र विकास, आध्यात्मिक उन्नयन, नैतिक अनुशासन, सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक निरंतरता का आधार भी है। भारतीय ज्ञान परंपरा का मूल उद्देश्य मनुष्य, समाज, प्रकृति और ब्रह्मांड के मध्य अंतर्संबंधों को समझते हुए जीवन के उच्चतम मूल्यों—सत्य, अहिंसा, करुणा, धर्म, कर्तव्य, समता और लोकमंगल—की स्थापना करना रहा है। इस ज्ञान परंपरा में वेदों द्वारा प्रतिपादित ऋत, धर्म और यज्ञ की अवधारणाएँ, उपनिषदों में आत्मा-ब्रह्म की एकत्व भावना, महाभारत एवं भगवद्गीता में कर्म, धर्म और नीति का विवेचन, तथा बौद्ध-जैन परंपराओं में अहिंसा, करुणा और मानव कल्याण के सिद्धांत प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं। भारतीय चिंतन परंपरा ने ज्ञान को केवल बौद्धिक उपलब्धि न मानकर उसे व्यवहारिक जीवन, नैतिक आचरण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ा है। हिंदी साहित्य, जो संस्कृत, पालि, प्राकृत और अपभ्रंश की दीर्घ साहित्यिक एवं भाषिक परंपरा से विकसित हुआ है, भारतीय ज्ञान धारा का एक महत्वपूर्ण संवाहक और संवर्धक रहा है। आदिकालीन साहित्य से लेकर भक्तिकाल, रीतिकाल और आधुनिक काल तक हिंदी साहित्य में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध तत्व निरंतर अभिव्यक्त होते रहे हैं। भक्तिकाल में कबीर, तुलसीदास, सूरदास और मीराबाई जैसे कवियों ने आध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति, समता, लोकचेतना और नैतिक मूल्यों को जनभाषा में प्रस्तुत कर भारतीय ज्ञान परंपरा को जनसामान्य तक पहुँचाया। आधुनिक हिंदी साहित्य में भारतेंदु हरिश्चंद्र, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा और रामधारी सिंह दिनकर आदि रचनाकारों ने मानवतावाद, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक न्याय, नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को नए संदर्भों में अभिव्यक्त किया।

Keywords: भारतीय ज्ञान परंपरा, हिंदी साहित्य, वैदिक चिंतन, भक्ति साहित्य, मानवतावाद, सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्य।

References

सिंह, प्रिंस. (2021). भारतीय ज्ञान परंपरा एवं शोध : दर्शन एवं वैचारिकी के विशेष संदर्भ में. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, , पृ. 12–18.

शर्मा, आर. के. (2024). भारतीय ज्ञान परंपरा और साहित्य. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ क्रिएटिव रिसर्च थॉट्स, 12(1), 396–404.

वर्मा, सुनीता. (2025). भक्ति काव्य में भारतीय ज्ञान परंपरा. हिंदी जर्नल, 11(2), 45–58.

सिंह, अखिलेश. (2024). भारतीय ज्ञान परंपरा एवं शिक्षा. उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रकाशन, पृ. 111.

मिश्र, विद्यानिवास. (2016). भारतीय संस्कृति और साहित्य. वाणी प्रकाशन, पृ. 33–39.

तिवारी, रामचंद्र. (2018). भारतीय काव्यशास्त्र और हिंदी साहित्य. भारतीय ज्ञानपीठ. पृ. 66.

शर्मा, चंद्रधर. (2016). भारतीय दर्शन : एक आलोचनात्मक अध्ययन. मोतीलाल बनारसीदास. पृ. 45.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति. (2020). भारतीय ज्ञान प्रणाली और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण. भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय.

Downloads

Published

2025-12-15

How to Cite

Bauddh, P. K. (2025). Indian Knowledge System and Hindi Literature: A Critical Study from the Vedic to the Modern Period: भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदी साहित्य: वैदिक से आधुनिक काल समीक्षात्मक अध्ययन. RESEARCH HUB International Multidisciplinary Research Journal, 12(12), 162–166. https://doi.org/10.53573/rhimrj.2025.v12n12.020