Environmental Ethics and the Jain Way of Life: Integration of Society, Values, and Self-Welfare
पर्यावरणीय नैतिकता और जैन जीवन पद्धति: समाज, मूल्य और आत्मकल्याण का समन्वय
DOI:
https://doi.org/10.53573/rhimrj.2025.v12n8.014Keywords:
Ahimsa, Aparigraha, Satya, self-welfare, social responsibility, environmental protectionAbstract
The Jain way of life represents a holistic and balanced philosophy grounded in the core principles of ahimsa (non-violence), aparigraha (non-possession), and satya (truth). It is not confined to religious discipline alone, but embodies a moral and practical lifestyle that emphasizes harmony among the individual, society, and nature. In the present era, when the world is grappling with severe environmental crises, moral decline, and social imbalance, the teachings of Jain philosophy appear highly relevant and solution-oriented. This research focuses on environmental ethics and explores how the Jain way of life fosters sensitivity toward nature, social responsibility, and spiritual growth. In Jainism, ahimsa is not merely the avoidance of physical violence but a compassionate attitude toward all living beings, making environmental preservation a moral duty. Similarly, the principle of aparigraha restrains material indulgence and encourages the mindful use of resources. The study reveals that the Jain lifestyle is not only a form of spiritual discipline but also an inclusive social outlook where ethical values, social harmony, and ecological balance are deeply interconnected.
Abstract in Hindi Language: जैन जीवन पद्धति एक समग्र और संतुलित जीवन दर्शन है, जो अहिंसा, अपरिग्रह और सत्य जैसे मौलिक सिद्धांतों पर आधारित है। यह केवल धार्मिक अनुशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसी नैतिक और व्यवहारिक जीवनशैली है, जो व्यक्ति, समाज और प्रकृति – तीनों के बीच संतुलन बनाए रखने पर बल देती है। आज के दौर में, जब विश्व गंभीर पर्यावरणीय संकट, नैतिक क्षरण और सामाजिक असंतुलन से जूझ रहा है, जैन दर्शन की शिक्षाएँ अत्यंत प्रासंगिक एवं समाधानकारी प्रतीत होती हैं। प्रस्तुत शोध में पर्यावरणीय नैतिकता को केंद्र में रखते हुए यह विवेचना की गई है कि जैन जीवन पद्धति किस प्रकार प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और आत्मिक उन्नति के बीच सामंजस्य स्थापित करती है। जैन मत में अहिंसा केवल शारीरिक हिंसा से बचाव नहीं, बल्कि समस्त जीव-जगत के प्रति करुणा और संवेदना की भावना है, जो पर्यावरण संरक्षण को नैतिक दायित्व बनाती है। इसी प्रकार, अपरिग्रह का सिद्धांत भोग-विलास की सीमाओं को संयमित कर संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को प्रेरित करता है। इस अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि जैन जीवन शैली मात्र आध्यात्मिक अनुशासन नहीं, बल्कि एक समावेशी सामाजिक दृष्टिकोण है, जिसमें नैतिक मूल्यों की स्थापना, सामाजिक समरसता और पर्यावरणीय संतुलन के बीच गहरा अंतर्संबंध मौजूद है।
Keywords: अहिंसा, अपरिग्रह, सत्य, आत्मकल्याण, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण
References
जैन, भागचन्द्र. जैन धर्म और पर्यावरण. दिल्ली: न्यू भारतीय बुक कार्पोरेशन, 2001. पृ. 168.
Jain, S. M. Environmental Ethics. Jaipur: Prakrit Bharati Academy, 2006. p. 112.
व्यास, किशोरी लाल. भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण. नई दिल्ली: क्लासिकल पब्लिशिंग कम्पनी, 2010. पृ. 12.
जैन, सागरमल. भारतीय आचार दर्शन: एक तुलनात्मक अध्ययन. जयपुर: प्राकृत भारती अकादमी; शाजापुर (म. प्र.): प्राच्य विद्यापीठ, 2010. पृ. 435.
लोढ़ा, कन्हैयालाल. निर्जरा तत्त्व. जयपुर: प्राकृत भारती अकादमी, 2002. पृ. 77.
मुनि मधुकर. उवासगदसाओ. ब्यावर: आगम प्रकाशन समिति, 2014. पृ. 45.
मुनि मधुकर. उपासकदशांग सूत्र. ब्यावर: आगम प्रकाशन समिति, 2014. पृ. 40.
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमागी जैन संघ. प्रतिक्रमण सूत्र. बीकानेर: श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमागी जैन संघ, 2016. पृ. 25.
जैन, प्रेमसुमन. जैन संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण. उदयपुर: अरविन्द प्रकाशन, 2000. पृ. 104.
Jansma, Rudi. Ecology Religion. Jaipur: Prakrit Bharati Academy, 2016. p. 98.