Gandhian Development Model: Usefulness and Possibilities
गांधीय विकास माॅडलः उपादेयता व सम्भावनाएँ
DOI:
https://doi.org/10.53573/rhimrj.2022.v09i04.001Keywords:
Liberalisation, Privatization, Globalization, Gandhian Development Model, Self-reliant, Economic UnitAbstract
Terming the concept of development propounded by Gandhi as irrelevant in the environment of liberalization and privatization of the economy, political thinkers, economists and pro-Western sociologists said that to follow the Gandhi path, we have to go backwards while we are determined to move forward. In such a situation, now these thinkers will have to reconsider that the direction in which they are talking about growing is standing on the verge of destruction due to widespread pollution, exploitation, inequality, marketism and arms race. The reality is that after the fall of the communist model, the human race has suffered much more than the benefits that have been received by the expansion and convergence of the capitalist development model. The gap between developed and developing countries has become so deep and wide that now it is decided to bridge it that developing countries should not blindly imitate the West and create their own specific development model which is according to their means, culture and their needs.
In the present time of this liberalization, privatization and globalization, the only option is to adopt Gandhian model of life-style of non-exploitation, value-based, self-reliant from village industry, moral, indigenous and Sarvodaya. Gandhian model has utility and possibilities in every sphere of life.
Abstract in Hindi Language:
अर्थव्यवस्था के उदारीकरण व निजीकरण के वातावरण में गांधी द्वारा प्रतिपादित विकास की अवधारणा को राजचिंतको, अर्थशास्त्रियों और पश्चिम समर्थक समाजशास्त्रियों ने अप्रासंगिक बताते हुए कहा कि गांधीमार्ग का अनुसरण करने हेतु हमें लौटकर पीछे की ओर जाना पड़ेगा जबकि हम आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प हैं। ऐसे में अब इन चिन्तकों को पुनर्विचार करना पड़ेगा कि वे जिस दिशा में बढ़ने की बात कर रहे हैं वह तो व्यापक प्रदूषण, शोषण, विषमता, बाजारवाद व शस्त्रास्त्र होड़ में सर्वनाश के मुहाने पर खड़ी है। हकीकत यह है कि साम्यवादी माॅडल के पतनोपरान्त पूंजीवादी विकास प्रतिमान के प्रसार व अभिसिंचिन से जो लाभ मानव जाति को प्राप्त हुए हैं उससे कहीं अधिक हानि उठानी पड़ी है। विकसित-विकासशील देशों के मध्य खाई इतनी गहरी व चैड़ी हो चुकी है कि अब उसे पाटने हेतु यह निष्चित है कि विकासशील देश पश्चिम का अंधानुकरण न करके अपने विशिष्ट विकास प्रतिरूप का निर्माण स्वयं करें जो उनके साधनों, संस्कृति और उनकी जरूरतों के अनुरूप हों।
इस उदारीकरण, निजीकरण तथा भूमण्डलीकरण के वर्तमान समय में शोषणरहित, मूल्याधारित, ग्रामोद्योग से आत्मनिर्भर नैतिक, स्वदेशी और सर्वोदय की जीवन पद्धति वाले गांधीय माॅडल को अपनाना ही एकमात्र विकल्प है। गांधीय माॅडल की जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपादेयता व संभावनाएँ हैं।
Keywords: उदारीकरण, निजीकरण, भूमण्डलीकरण, गांधीय विकास मॉडल, आत्मनिर्भर, आर्थिक इकाई