Domestic Violence and Human Rights of Women
महिलाओं का पारिवारिक उत्पीड़न और मानवाधिकार
DOI:
https://doi.org/10.53573/rhimrj.2022.v09i08.012Keywords:
women, domestic violence, harassment, society, united nations, emotional, human rightsAbstract
It is absolutely true that in the 21st century new consciousness and awareness has developed among women. But along with this, new methods of harassment of women have also emerged in the society, in which domestic violence is an important component. Domestic abuse refers to the exploitation of women by family members within the four walls of the house. This is a fatal situation in all types of harassment because in this the woman is not able to register her protest against the causes of her harassment in a strong way because she has emotional relations with the family members, due to which domestic violence is often invisible. But the progress of invisible dimensions of domestic abuse is a public issue. Since women are the creators of the family and society. She is the anchor of the family and society. Women's identity and culture are intertwined. In order to make human rights available to all human beings of the world, the United Nations adopted human rights on 24 October 1948 and authorized all nations to implement them. Since women represent half of the world's population, it is inevitable that they should also get human rights. Therefore, voices have been raised from many global forums to give them human rights.
Abstract in Hindi Language:
यह बिल्कुल सही है कि 21वीं सदी में महिलाओं में नई चेतना एवं जागरूकता का विकास हुआ है। परन्तु इसके साथ ही महिला उत्पीड़न के भी नये-नये तरीके समाज में उभर कर सामने आये है जिनमें घरेलू हिंसा महत्वपूर्ण घटक है। घरेलू उत्पीड़न से तात्पर्य परिवार के सदस्यों द्वारा ही महिलाओं का शोषण घर की चार दीवारों के अंदर किया जाता है। यह सभी प्रकार के उत्पीड़न में खतनाक स्थिति होती हे क्येांकि इसमें महिला अपने उत्पीड़न के कारणों का पुरतजोर तरीके से विरोध दर्ज नहीं कर पाती है क्योंकि परिवार के सदस्यों के साथ उसके भावनात्मक सम्बन्ध होते है इस कारण घरेलू हिंसा प्रायः अदृश्य होती है। परन्तु घरेलू उत्पीड़न के अदृश्य आयामों का प्रगतिकरण सार्वजनिक मुद्दा है। चूंकि महिलाऐं परिवार व समाज की निर्माता होती है। परिवार और समाज की वह सूत्रधार होती है। स्त्री की अस्मिता और संस्कृति परस्पर जुड़े हुए है। विश्व के सभी मानवों को मानवाधिकार उपलब्ध करवाने के लिए संयुकत राष्ट्र संघ द्वारा 24 अक्टूुबर 1948 को मानवाधिकारों को अपनाया तथा उनके क्रियान्वयन के लिए सभी राष्टों को अधिकृत किया। चूंकि महिलाऐं विश्व की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है अतः उन्हें भी मानवाधिकार मिलना अपरिहार्य होता है। अतः उन्हें मानवाधिकार दिलाने के लिए अनेक वैश्विक मंचों से आवाज उठी है।
Keywords: महिला, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, समाज, संयुक्त राष्ट्र संघ, भावनात्मक, मानवाधिकार